कल
मैंने बहुत कोशिशें की
तुम्हें पुकारूं
कई बार आवाजें दीं
पर
गला रूंधा ही रहा
नहीं निकल रही थी
कोई आवाज
महसूस हुआ
गले में बंधा है
कोई पट्टा
जिसके दबाव में
चुप है मेरी जुबान।
चाहा
उतार फेंकू
उसे पर नामुमकिन
पट्टा रूप बदलता रहा
बहुरूपिया की भांति
कभी
भूख/ अहम / जरूरत/ समय की मांग
बन जकड़े रखा गला।
जानता हूं
गले का घुटे रहना
जुबान का बंद होना
काफी कष्टकर
सामने
तुम प्रिय
पर
बंद जुबान
किसी ने सच ही कहा था-
चलो हो चुका मिलना
न तुम खाली / न हम खाली।
साथी
सच है
तुम बिन
बात अधूरी
जीवन अधूरा।
-०-
कमलेश पांडेय
Wednesday, September 16, 2009
Friday, September 4, 2009
अभिव्यक्ति के खतरे
मैं अक्सर
चुप ही रहता हूं
क्योंकि
अभिव्यक्ति के खतरे बहुत हैं।
मेमने की तरह मिमियाते भी
लोमड़ियां अपने दांत पैना करने लगती हैं।
अक्सर
ऍसा होता है
नहीं चाहते हुए
हमारी दुम हिलने लगती है।
मैं नहीं समझ पाता -
आदमी क्यों कर डर जाता है
एक दूसरे से ?
सच
जान भी होंठ
चुप्पी साध लेते हैं
अखबारों की सुर्खियां
झूठ परसते नहीं थकतीं
किंतु
भूख से कांपते होंठों पर
जयकार टिका रहता है।
सच कहता हूं
अंधेरा घना है
ऍसे में
बोलने का खतरा
उठाना कठिन
पर
नहीं बोलने व मुर्दा पड़े होने में
कोई विशेष फर्क नहीं
सो
मैं बोलता हूं
आप सब से कुछ
फुसफुसाते हुए गुपचुप
यकीन मानिये
हममें से
अधिकतर
आज ऍसा ही करते हैं।
-०-
कमलेश पांडेय
चुप ही रहता हूं
क्योंकि
अभिव्यक्ति के खतरे बहुत हैं।
मेमने की तरह मिमियाते भी
लोमड़ियां अपने दांत पैना करने लगती हैं।
अक्सर
ऍसा होता है
नहीं चाहते हुए
हमारी दुम हिलने लगती है।
मैं नहीं समझ पाता -
आदमी क्यों कर डर जाता है
एक दूसरे से ?
सच
जान भी होंठ
चुप्पी साध लेते हैं
अखबारों की सुर्खियां
झूठ परसते नहीं थकतीं
किंतु
भूख से कांपते होंठों पर
जयकार टिका रहता है।
सच कहता हूं
अंधेरा घना है
ऍसे में
बोलने का खतरा
उठाना कठिन
पर
नहीं बोलने व मुर्दा पड़े होने में
कोई विशेष फर्क नहीं
सो
मैं बोलता हूं
आप सब से कुछ
फुसफुसाते हुए गुपचुप
यकीन मानिये
हममें से
अधिकतर
आज ऍसा ही करते हैं।
-०-
कमलेश पांडेय
कंक्रीट का जंगल
छोटे से ताल में
उतरे हैं
धवल पाखी
कंक्रीट के इस जंगल में।
धड़के हैं
हौले से कुछ शब्द
किसी के सीने में
सफेद पन्नों पर उतर आये हैं
रक्ताभ, उष्मित शब्द।
कविता बनती है
पढ़ी, गुनी जाती
भुला- बिसरा दी जाती है।
नित्य पंख पसार
उड़ते आते हैं
श्वेत श्याम पाखी
जन्म लेती है
नित्य नयी कविता
पर
पाखियों की भांति ही
महाकाश में विलीन हो जाती है
अपनी जगह
बदस्तूर
मुस्कराता है
कंक्रीट का जंगल।
-०-
कमलेश पांडेय
उतरे हैं
धवल पाखी
कंक्रीट के इस जंगल में।
धड़के हैं
हौले से कुछ शब्द
किसी के सीने में
सफेद पन्नों पर उतर आये हैं
रक्ताभ, उष्मित शब्द।
कविता बनती है
पढ़ी, गुनी जाती
भुला- बिसरा दी जाती है।
नित्य पंख पसार
उड़ते आते हैं
श्वेत श्याम पाखी
जन्म लेती है
नित्य नयी कविता
पर
पाखियों की भांति ही
महाकाश में विलीन हो जाती है
अपनी जगह
बदस्तूर
मुस्कराता है
कंक्रीट का जंगल।
-०-
कमलेश पांडेय
कसी लगाम
मैं
कई बार
कुछ कहना चाहता हूं
पाता हूं
मुंह पर कसी है
लगाम
और अब वे
सपनों पर भी हक जमाने की कर रहे हैं
आपस में बात।
हम
धृतराष्ट्र बनने को अभिशप्त
कारण
दौड़ रहा है
हमारी धमनियों में उनका नमक
व
टंगी है हमारी आंखों
भयावह कल की तस्वीरें।
सच
हममें से हरेक
जानता- पहचानता है
पर
धर्मराज युधिष्ठिर तक ने सिखायी है
हमें भाषा- नरो वा कुंजरो की।
बड़ा ही अच्छा लगता है
अपनी छोटी जरूरतों को
पूरा होते देखना।
भूल जाता है आदमी
सपनों के टूटने की पीड़ा
बस उसे साधनी पड़ती है
धृतराष्ट्र होने की कला।
-०-
कमलेश पांडेय
Monday, August 17, 2009
युवा मन
कई बार
मैंने पाया
मन
काफी पहले बूढ़ा हो गया
छुटपन में
पीठ पर लाद दिये गये
शब्दों के बोझ
अब तक नहीं उतार पाया।
बेजान पत्थर बन चुके शब्द
भार स्वरूप
कब तक ढोऊं
उन्हें अकेले
साथ बंटाने
नहीं कोई हाथ
लंबी डगर- अकेला सफर, औ
सिर पर अगिया वैताल
से नाचते शब्द
सुख
पता नहीं मारीचिका क्यों बना ?
बच्चे की आंख नहीं देख पाती है
अब सपने
क्रिकेट की गेंद
भले खींचती
अपनी ओर
पर
इम्तहान में नंबरों के भूत
मां- पिता की झिड़कियां
बच्चे
कब बूढ़ों में हुए तब्दील
नहीं मालूम
सच है
ओ युवा मन
बदलो
तुम समय- परिभाषा- अर्थ
वरना
दिखेंगे
अब सिर्फ
बौने- झुके
हम-तुम।
-०-
कमलेश पांडेय
मैंने पाया
मन
काफी पहले बूढ़ा हो गया
छुटपन में
पीठ पर लाद दिये गये
शब्दों के बोझ
अब तक नहीं उतार पाया।
बेजान पत्थर बन चुके शब्द
भार स्वरूप
कब तक ढोऊं
उन्हें अकेले
साथ बंटाने
नहीं कोई हाथ
लंबी डगर- अकेला सफर, औ
सिर पर अगिया वैताल
से नाचते शब्द
सुख
पता नहीं मारीचिका क्यों बना ?
बच्चे की आंख नहीं देख पाती है
अब सपने
क्रिकेट की गेंद
भले खींचती
अपनी ओर
पर
इम्तहान में नंबरों के भूत
मां- पिता की झिड़कियां
बच्चे
कब बूढ़ों में हुए तब्दील
नहीं मालूम
सच है
ओ युवा मन
बदलो
तुम समय- परिभाषा- अर्थ
वरना
दिखेंगे
अब सिर्फ
बौने- झुके
हम-तुम।
-०-
कमलेश पांडेय
Sunday, August 16, 2009
आजादी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
कल
मैंने सोचा
मिली कौन सी आजादी है
मुझे ?
अपने बास को देख
किसी
कुत्ते की पूंछ सी अचानक झुक जाता हूं
मैं क्यों ?
सुना मैंने
आजादी हमें देती है
बराबरी का अधिकार
सिर उठा बात कह पाने
का साहस
पर नहीं,
पाया मैंने
हममें काफी कुछ
अब भी
जंजीरों से जकड़ा है
हमारे सपने, हमारे वेतन
हमारी खुशियां, हमारा समय
सब कुछ तो
अब भी कैद है।
बस
कैद करने वाली मुठ्ठियां बदली हैं
बदले हैं वे गुनहगार चेहरे।
जिनके
हृदय में ठहाके लगा रहे हैं
खौफनाक भेड़िये
वे चेहरे पर हंसी बिखेरे
हमारे सामने परसते हैं
अपनी खैरात।
गुलामी अब भी कायम है
समय पर उनकी जकड़ है
सपनें बदशक्ल हैं
हम सब बंटे हैं।
-०-
कमलेश पांडेय
Saturday, August 8, 2009
इंतजार
है मुझे
इंतजार
कब होगी नयी सुबह
जब फूलों के बीच
बच्चे
हंसते- कूदते- खेलते दौड़ते दिखेंगे
उनकी पीठों पर नहीं होगा
भारी बोझ, निरर्थक शब्दों का गठ्ठर।
शब्द-
वाकई
असमर्थ
नहीं बदल पाते हैं
भाव- समाज- दुनिया।
अंधेरा छाया है
घना
मन व रिश्तों में
दिखती नहीं है राह
जिस पर उल्लास से
फुदकता है बालक कोई एक।
सच
आज नहीं दिखता
कहीं कोई बालक ?
पीठ पर शब्दों का गठ्ठर ढ़ोता
कुली
कब तब्दील हो जाता है
हममें
नहीं मालूम ?
मेटामारफोसिस
की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
कभी वनैले सूअर
कभी घड़ियाल- भेड़िये का रूप धर
हम सब शब्दों को अब सिर्फ
बोते- खाते- चबाते हैं।
निरीह छटपटाता है
हमारे मन के कोने में
छिपा बालक
एक
पुकारता है
बचाओ, निकालो-
सभ्यता के
इस दलदल से
निरर्थक शब्दों के भार से।
उल्लसित
खेलना चाहता है
वह सार्थक शब्दों से
उसने चुन रखे हैं
अपने लिए
शब्द-
प्यार- खुशी- उछाह- मित्रता- संवेदना।
क्या
आप अपने गठ्ठर से दे सकते हैं
ये शब्द
उधार ?
थोड़ी देर के लिए सही
बाकी जीवन के लिए सही।
-०-
कमलेश पांडेय
इंतजार
कब होगी नयी सुबह
जब फूलों के बीच
बच्चे
हंसते- कूदते- खेलते दौड़ते दिखेंगे
उनकी पीठों पर नहीं होगा
भारी बोझ, निरर्थक शब्दों का गठ्ठर।
शब्द-
वाकई
असमर्थ
नहीं बदल पाते हैं
भाव- समाज- दुनिया।
अंधेरा छाया है
घना
मन व रिश्तों में
दिखती नहीं है राह
जिस पर उल्लास से
फुदकता है बालक कोई एक।
सच
आज नहीं दिखता
कहीं कोई बालक ?
पीठ पर शब्दों का गठ्ठर ढ़ोता
कुली
कब तब्दील हो जाता है
हममें
नहीं मालूम ?
मेटामारफोसिस
की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
कभी वनैले सूअर
कभी घड़ियाल- भेड़िये का रूप धर
हम सब शब्दों को अब सिर्फ
बोते- खाते- चबाते हैं।
निरीह छटपटाता है
हमारे मन के कोने में
छिपा बालक
एक
पुकारता है
बचाओ, निकालो-
सभ्यता के
इस दलदल से
निरर्थक शब्दों के भार से।
उल्लसित
खेलना चाहता है
वह सार्थक शब्दों से
उसने चुन रखे हैं
अपने लिए
शब्द-
प्यार- खुशी- उछाह- मित्रता- संवेदना।
क्या
आप अपने गठ्ठर से दे सकते हैं
ये शब्द
उधार ?
थोड़ी देर के लिए सही
बाकी जीवन के लिए सही।
-०-
कमलेश पांडेय
Subscribe to:
Posts (Atom)